फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
car loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक के आंख पर पट्टी और हाथ बांध उसे खेत में फेंका
विज्ञापन

कार मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर/ बिलसंडा। लखीमपुर से शाहजहांपुर जा रहे कार चालक युवक को बंधक बनाकर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे चार बदमाश उसकी कार लूट ले गए। कार में युवक के आंख पर पट्टी और हाथ बांध कर गन्ने के खेत में छोड़ कर भाग निकल। खास बात रही कि जिस कार में सवार होकर बदमाश आए थे, उसको मौके पर ही छोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। जिसके बाद मौका मुआयना कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि बदमाशों की कार मौके पर छोड़े जाने की बात पर कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
लखीमपुर खीरी के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अजय सक्सेना ने बताया कि वह मोहल्ले के ही धर्मवीर गुप्ता की कार लेकर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बिलसंडा होते हुए शाहजहांपुर जा रहे थे। बिलसंडा क्षेत्र में सुहेला भट्टे के पास पहुंचते ही पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचा दिखा अजय को उतारकर बंधक बना लिया। आंखों पर पट्टी बांधने के साथ ही उनके हाथ बांधकर अपनी कार में डाल खनंका की ओर ले जाने लगे। एक बदमाश अजय की कार को लेकर पीछे आता रहा। चलती कार में ही बदमाशों ने युवक की तमंचे की बट से पिटाई की और 2300 रुपये व मोबाइल लूट लिया। डेढ़ घंटे तक घुमाने के बाद बदमाश पीड़ित अजय को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़रिया के पास एक गन्ने के खेत में बांधकर डाल गए। खास बात रही कि लूटी गई कार में सवार होकर चारों बदमाश चले गए और साथ लाई गई कार को भड़रिया के पास ही छोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात की शिकायत कोतवाल मनोज त्यागी से की। मामला दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा होने पर बिलसंडा एसओ सीपी शुक्ला को भी मौके पर बुला लिया गया। पीड़ित से पूरी घटना समझने के बाद पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और बदमाशों की कार को कब्जे में ले लिया। चेकिंग कराकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह तड़के हुई घटना की जानकारी मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एएसपी रोहित मिश्रा भी पूरे मामले को समझने के लिए लगातार मातहतों से संपर्क साधते रहे। हालांकि बदमाशों का लूटपाट के बाद खुद की कार छोड़कर भागना संदिग्धता की ओर इशारा कर गया है।
विज्ञापन

लूटी गई कार के चालक अजय ने बिलसंडा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह गुरुवार की सुबह कार से शाहजहांपुर से अपने कुछ रिश्तेदारों को लेने जा रहा था। रास्ते में थाना बिलसंडा क्षेत्र में सुहेला भट्टे के पास सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार लूट ली। रिपोर्ट में चारों बदमाशों को अज्ञात बताया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


लूटी गई कार का नंबर देकर शाहजहांपुर और बरेली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। कार मालिक के आने के बाद ही तहरीर दिए जाने की बात पीड़ित कह रहा है। लूटपाट करने वाले बदमाश नई उम्र के बताए गए हैं। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें