खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को शाम करीब सात बजे थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ थाने से फ्लैग मार्च निकालते हुए नगर के रेलवे रोड, पाठशाला मार्ग, बड़ा बाजार, पांडव चौक, तांगा स्टैंड, मोहल्ला अहिरान, जैन कॉलेज रोड के बाद पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने कहा जनपद में धारा 144 लगी हुई है। सभी लोग इसका पालन करें। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से भी बात की। कहा यदि कोई परेशानी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें।