फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गेट पर महिला से लूटे कुंडल और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राशन की दुकान से घर लौट रही महिला से दो बदमाशों ने सोने के कुंडल और नकदी लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई। महिला ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी भूपराम खेती करते है। रविवार सुबह उनकी पत्नी गंगादेवी बरेली गेट के पास स्थित सरकारी राशन की दुकान गई थी। यहां मशीन खराब होने पर कोटेदार ने उनको लौटा दिया। इस पर वह पैदल घर के लिए निकलीं। कुछ दूर पहुंचते ही दो युवकों ने उनसे अग्रवाल सभा जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद महिला को बातों में फंसा लिया। उसकी पारिवारिक समस्या को समाप्त करने के लिए तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उसके सोने के कुंडल और सात सौ रुपये भरा पर्स थैले में रखवा दिए। इसके बाद दोनों युवकों ने थैला अपने पास ले लिया और महिला को चार कदम बिना मुड़े सीधे जाने की बात कही। बताए अनुसार चार कदम चलने के बाद जब महिला ने मुड़कर देखा तो दोनों थैला लेकर गायब मिले। पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना बताई। इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपियों को काफी दूर तक तलाशा, लेकिन वह नहीं मिल सके। जिसके बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए मौका मुआयना कर मामला टाल दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें