खेकड़ा (बागपत)।
रटौल चौकी पुलिस ने शनिवार को शाम के समय चेकिंग के दौरान विनयपुर पुलिया के पास से ग्राम विनयपुर निवासी योगेश तथा ग्राम चिरौड़ी निवासी परमा को पांच पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने बताया पूछताछ के बाद रविवार को दोनों का चालान किया जाएगा।