फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया/पीलीभीत। इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में सोमवार रात अचानक आग लग गई। हादसे में करीब साढ़े तीन लाख का सामान जल गया। पीड़ित व्यापारी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। इसमें बीते दिनों जूस का ठेला लगाने को लेकर हुई कहासुनी को कारण बताया है। इस पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भगौतीपुर गांव निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कस्बा अमरिया में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। रोज की तरह सोमवार को भी वह रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर आ गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के पास रहने वाले गुरुदेव सिंह ने बंद दुकान से धुआं निकलता देखा तो उनको सूचना दी। कुछ ही देर में वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शोर मचाकर लोगों को जमा किया। जिसके बाद एकजुट होकर सभी ने आग पर काबू किया। खबर मिलने पर यूपी 100 पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। व्यापारी ने हादसे में करीब साढ़े तीन लाख का सामान जलने की बात कही। यही नहीं आग रंजिशन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें बड़ापुरा गांव के दो लोगों को नामजद किया है। उसका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी दुकान के आगे गन्ने का रस बेचने का भी काम करने लगा है। इसी को लेकर दुकान के पास फल का ठेला लगाने और पहले से ही गन्ने का रस बेच रहे दोनों आरोपी विवाद कर रहे हैं। कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। आरोपियों ने इसको लेकर तीन दिन पहले धमकी भी दी थी। व्यापारी ने इसी के चलते दुकान में आग लगाने की बात कही है। इंस्पेक्टर अमरिया मनीराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें