फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें न बनने पर दी चुनाव के बहिष्कार की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव में विकास कार्य न होने से गांव केसरपुर, बालावनी, जयरामपुर, गदियाना के लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में गांव में विकास कार्य न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। पत्र में कहा गया है कि आजादी से अब तक उनके गांवों में विकास कार्य नहीं हुए। सड़कें न बनने से तहसील मुख्यालय जाने आने में भारी दिक्कत होती है। बरसात में जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया कि गांव बिलहरी से नौगवा और दुधियाखुर्द से केसरपुर जंगल तक रास्ता बनवाने की कई बांद मांग की गई, लेकिन उन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। पत्र में उक्त सड़कें न बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। पत्र में अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, बलवंत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें