पीलीभीत। खेत पर गन्ने छीलने को गए कक्षा पांच के छात्र से गांव के एक युवक ने कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कक्षा पांच का छात्र है। मंगलवार शाम उनका बेटा घर से कुछ दूर स्थित खेत पर गन्ने छीलने गया था। आरोप है कि इस बीच गांव के 19 वर्षीय देवकुमार ने छात्र को पकड़ लिया। आरोपी ने पहले छात्र को रुपयों का लालच दिया। वह नहीं माना तो छात्र को खींचकर गन्ने की फसल के बीच ले गया और कुकर्म किया। छात्र ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। इसके बाद छात्र के पिता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी देवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।