फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग के लिए मोबाइल लगाते वक्त करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोबाइल को चार्जिंग के लिए लगाते वक्त करंट लगने से गांव धर्मापुर निवासी 20 वर्षीय विजयपाल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने विजयपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। गांव धर्मापुर में एक धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम चल रहा था। गांव निवासी विजयपाल भी वहां मौजूद था। धार्मिक स्थल पर चल रहे जनरेटर की लाइन से विजयपाल ने मोबाइल चार्ज करने की कोशिश की तभी उसे करंट लग गया। इससे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। विजयपाल को देरशाम गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें