खेकड़ा (बागपत)।
नगर की लाइनपार बस्ती निवासी आस मोहम्मद रविवार की सुबह थाने पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद खेकड़ा नगर के बाजार में एक दुकान पर काम करता है। शनिवार की सुबह वह घर से दुकान पर काम करने के लिए आया और वह शाम को घर नहीं लौटा। पीड़ित ने पुलिस से अपने पुत्र का सुराग लगा सकुशल बरामद कराने की मांग की। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने जल्द ही लापता किशोर का सुराग लगाकर बरामद कराने का आश्वासन दिया।