खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर मंगलवार की सुबह पुलिस जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए कार को रुकवाने का इशारा किया तो पुलिस चौकी से कुछ ही दूर शराब तस्कर कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कार की तलाशी लेने पर कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 37 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस शराब से लदी कार को थाने ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तस्कर की तलाश शुरू कर दी।