फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर की दो लाख रूपये की ठगी, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत निवासी एक युवती मंगलवार को परिजनों संग खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा खेकड़ा का एक युवक नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। साथ ही सोनीपत निवासी एक युवक भी उसी के साथ नौकरी करता है। सोनीपत निवासी युवक ने युवती से नौकरी लगवाने की बात कहकर दो लाख रुपये ठगे। दो लाख रुपये में से एक लाख रुपये खेकड़ा निवासी युवक के बैंक खाते में जमा कराए। कुछ दिन बाद युवती की नौकरी लग गई। जब युवती को नौकरी कम रुपये में लगने की बात पता लगी तो उसने दोनों युवकों से अपने बाकी रुपये वापस देने को कहा। ठगों ने युवती को रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। युवती ने दोनों ठगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाप्रभारी एसपी सिंह ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें