खेकड़ा (बागपत)।
नगर के जंगल में खेकड़ा निवासी विद्युत संविदा कर्मी महेंद्र धामा देहात बिजली घर पर तैनात है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह बिजलीघर से शट डाउन लेकर जंगल में लाइन में आए फाल्ट को दूर कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट आ गया और संविदा कर्मी महेंद्र धामा करंट लगने झुलस कर खंभे से गिर गया। किसानों ने बिजलीघर में घटना की सूचना दी। किसानों ने कर्मचारी महेंद्र को खेकड़ा में निजी चिकित्सक पास भर्ती कराया। ब्यूरो