खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात में चोर घुसे और पीएचसी में बने कमरो में लगे ताले तोड़े और अंदर घुसे। अंदर घुसकर चोरों ने कमरे में रखा एक ईन्वर्टर, बैट्री एवं हजारों रुपये कीमत का अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय जब स्वास्थ्य कर्मी वहा पहुंचे तो चोरी की घटना का पता लगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक को दी। सूचना मिलने पर डॉ. अरविंद मलिक एवं पुलिस मौके पर पहुंचे। चोरी की घटना की जांच की। इसके बाद सीएचसी प्रभारी ने खेकड़ा थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। ब्यूरो