खेकड़ा (बागपत)।
नगर की नाला पार बस्ती निवासी आस मोहम्मद की परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी दुकान में बैठा था। तभी पड़ोसी उस्मान उसकी दुकान के सामने कूड़ा डालने लगा। इसका दुकानदार ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई । इसमो एक पक्ष का आस मोहम्मद उसका पुत्र मोमिन और दूसरे पक्ष के उस्मान समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने में पहुंचे। एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों का उपचार कराकर जांच शुरू कर दी।