ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चार घायल
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कार सवार चार लोग घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया।
शाहदरा निवासी विरेंद्र और चिराग अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर शाहदरा से ढिकोली अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए आ रहे थे। जब वह बंथला ढिकोली मार्ग पर पहुंचे। तभी तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से गाड़ी में सवार वीरेंद्र, चिराग और उनके दो दोस्तों सहित चारों लोग घायल हो गए। साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों और राहगीरों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। घायलों में चिराग की हालत चिंताजनक बताई गई है।