खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को खेकड़ा थाने पर विवाहिता रूखसार निवासी ग्राम भिक्कनपुर गाजियाबाद पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में कहा उसकी शादी चार वर्ष पूर्व खेकड़ा निवासी एक एक युवक के साथ हुई । पूर्व में पति एवं अन्य ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया । इसके चलते वह कुछ दिनों से मायके में ही रह रही थी। करीब चार दिन पूर्व उसे व उसके परिजनों को पता लगा कि उसका पति उससे तलाक लिए बिना ही किसी अन्य युवती से निकाह करने की योजना बना रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने खेकड़ा थाने में दर्ज कराई। सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची और पति से दूसरी युवती से निकाह न करने की बात कही तो उसके पति व अन्य ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। विवाहिता ने थाना प्रभारी एसपी सिंह से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने विवाहिता का सीएचसी में उपचार कराया।