नायब तहसीलदार ने अभद्रता कर धमकाया
तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। मिट्टी खनन की पत्रावली को लेकर पलिया निवासी अशोक गर्ग ने नायब तहसीलदार से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। नायब तहसीलदार ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
घटना शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे की है। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह अपने कोर्ट के सामने बरामदे में बैठकर समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पलिया निवासी अशोक कुमार गर्ग ने उनसे 86 सौ घनमीटर मिट्टी की पत्रावली को लेकर तुरंत कार्य करने का दबाव बनाते हुए अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शोर-शराबे पर एकत्र हुए वकील रजनीश सक्सेना, संजीव सक्सेना, उमाशंकर आदि ने बमुश्किल उन्हें बचाया। नायब तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।