फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला लापता किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। पांच दिन से लापता चल रहे किसान दारा सिंह का शव खारजा नहर की बाईं पटरी पर पेड़ में फंसा मिला। तलाश के दौरान परिवारजनों की शव पर निगाह पड़ी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने शव पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। गौरतलब है कि कस्बा माधोटांडा के निवासी 55 वर्षीय किसान योगेंद्र सिंह उर्फ दारा सिंह चार दिन पहले सियाराम के साथ कलीनगर गए थे। यहां से वापस घर आते वक्त सियाराम को उन्होंने घर भेज दिया और खुद जानवर बांधने की बात कहकर खेत पर रुक गए। देर रात तक किसान के घर न पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद दूसरे दिन तलाश की गई तो लापता किसान की चप्पल, मोबाइल और बाइक एक किलोमीटर दूर खारजा नहर के भीतर की ओर मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। गोताखोरों की मदद से खारजा नहर में जाल लगाकर तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिल सके। इसके बाद सोमवार को ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। खारजा नहर के आसपास झाड़ियां अधिक होने की वजह से ड्रोन कामयाब नहंी हो सका। मंगलवार को लापता किसान के परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से खारजा नहर के आसपास पैदल तलाशना शुरू कर दिया। उधर पुलिस ने डीसीआरबी के माध्यम से किसान के फोटो आसपास के जनपदों की पुलिस को भेज दिए। दोपहर में तलाशते हुए खारजा नहर में दो किलोमीटर आगे की ओर बाईं पटरी पर एक पेड़ में शव फंसा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर एसएचओ इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिवार वालो ने हत्या करने के बाद नहर में शव फेकने की आशंका जाहिर की। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह अभी पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें