फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों की शादी कराना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शेरों वाली मठिया के पास एक मकान में दबिश देकर बाल विवाह का मामला पकड़ा। यहां गुपचुप तरीके से नाबालिगों की शादी कराई जा रही थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोतवाली पुलिस ने लड़की व लड़के के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऊंचा मोहल्ला निवासी सुनील शर्मा पुत्र पूरनलाल अपने 16 वर्षीय बेटे प्रशांत की शादी नोएडा के सेक्टर 51 निवासी देवेंद्र शर्मा की बेटी मुस्कान से करा रहे थे। रविवार दोपहर को गुपचुप तरीके से मकान के भीतर ही शादी कराई जा रही थी। इस बीच पुलिस को किसी ने बाल विवाह कराए जाने की शिकायत की। जिस पर कमल्ले चौक प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि शादी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान दूल्हे और दुल्हन दोनों ही नाबालिग पाए गए। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। अफसरों से आदेश पर मिलने पर सोमवार को कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बाल विवाह कराने के आरोप में देवेंद्र सिंह और सुनील शर्मा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें