फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से तहरीर मिलने पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। पड़ोसी महिला को पीटने के बाद कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हिरासत में लिए गए आरोपी का मंगलवार को चालान कर दिया गया। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कलीनगर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी आत्माराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को नगर पंचायत की ओर से उनके मकान के बाहर विद्युत पोल लगवाया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए पड़ोस के निवासी लालजीत ने अपने दो साथियों की मदद से गलौज की। इसका विरोध करने पर शांतिदेवी को पीटा और पास के कुएं में फेंक दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लालजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को इलाज के लिए पूरनपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो सका है। देर रात पीड़िता के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लालजीत, परमेश्वरी और हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी हरिशंकर और परमेश्वरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें