फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड लेकर विवाहिता को धमकाने पहुंचे ससुराल वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज के मुकदमे में सुलह न करने पर ससुराल वालों ने मायके में रह रही विवाहिता को एसिड से हमला करने की धमकी दी। दंपति के बीच हुई खींचतान के दौरान एसिड भरी बोतल जमीन पर गिरकर टूट गई। एसिड गिरने से विवाहिता के कपड़े झुलस गए और शरीर पर भी कुछ छींटे पड़े। सुनगढ़ी पुलिस ने घटना के करीब ढाई महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी दिलदार खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तरन्नुम का निकाह शाहजहांपुर निवासी अफरोज उर्फ गब्बर से 1 मार्च 2017 को किया था। शादी कुछ दिनों बाद ही दहेज की खातिर तरन्नुम को प्रताड़ित करने लगे। ससुर वहीद खां, सास ऐनमा और जेठ फिरोज उर्फ पप्पू ने 40 हजार रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर तरन्नुम मायके चली गई और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जो शाहजहांपुर न्यायालय में विचाराधीन है।
इसके बाद 24 अप्रैल की शाम छह बजे ससुर वहीद खां, सास ऐनमा, पति अफरोज, जेठ फिरोज पीड़ित के घर पहुंचे और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पति तरन्नुम का हाथ पकड़ कर जबरन अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर खींचतान करने लगे। आरोप है कि तरन्नुम की सास कपड़ों में छिपाकर तेजाब की बोतल लाई थी, जो खींचतान में नीचे गिरकर टूट गई। तेजाब गिरने से तरन्नुम के कपड़े झुलस गए। उसके शरीर पर मामूली निशान आए। आरोप है कि ससुराल वाले तरन्नुम पर हमला करने के लिए तेजाब लेकर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बीच पहले से भी एक मुकदमा शाहजहांपुर न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें