फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। लाख कोशिशों के बाद भी सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय लोकेश पाल की मौत हो गई। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांगूपुर गांव निवासी लोकेश पाल पुत्र रामचंद्रलाल एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात को गांव से एक बरात बीसलपुर गई थी। बरात में शामिल होने के लिए रात साढ़े नौ बजे लोकेश पाल बाइक से बीसलपुर जाने के लिए निकलेे। उन्होंने बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगा रखा था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर जसोली गांव के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लोकेशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के पहुंचने में 15 मिनट का समय लगने का पता लगते ही आनन-फानन में परिवार वाले निजी वाहन से लोकेश को लेकर जिला अस्पताल आ गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन रविवार सुबह बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है। उधर, हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। गभर्वती पत्नी कुंतीदेवी और मां पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। लोकेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें