फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त झुलसी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाना बनाते वक्त 13 वर्षीय किशोरी झुलस गई। उसको सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेमो के जरिये सूचना मिलने पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार मेें चीख पुकार मची है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हबीबुल्ला खां निवासी शमशुल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री रेशमां गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। इस बीच उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। जब तक आग बुझाई जाती, इससे पहले किशोरी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू किया। किशोरी को आननफानन में सीएचसी बीसलपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका सात भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। उसके चार भाई आरिफ, रिजवान, तसलीम, तहसीन और दो बहनें रूबीना, बेबी हैं। रेशमां की मौत के बाद से मां मुनीषा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें