फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में आईआईटी कर रहे बीसलपुर के छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चेन्नई में आईआईटी कर रहे बीसलपुर के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को शव बीसलपुर घर लाया गया तो कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी के पूर्व प्रधान रूपचंद्र का 25 वर्षीय पुत्र गोपाल बाबू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई से एमटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वहां वह हॉस्टल में रहता था। 28 जनवरी की रात गोपाल बाबू ने हॉस्टल के कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में रह रहे छात्र ने किसी काम से गोपाल को आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो गोपाल का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची चेन्नई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 29 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। इस बीच सूचना मिलने पर घर वाले भी चेन्नई जा पहुंचे। पुलिस ने 29 जनवरी की शाम शव घर वालों को सौंप दिया। गुरुवार सुबह गोपाल बाबू का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। इसके बाद दोपहर में गोपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोपाल के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें