फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंट से नहीं बनी बात, अब कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चांद खां पर एसिड से हमला करने वाले आरोपियों की तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पीड़ित ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर तक अफसरों से शिकायतें की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अब पुलिस कार्रवाई को गति देते हुए आरोपियों के खिलाफ कुर्की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। मोहल्ला भूरे खां निवासी चांद खां ने 25 अक्तूबर 2018 को कोतवाली में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रुपये के लेनदेन के पुराने विवाद में टनकपुर हाईवे पर निरंजन कुंज कॉलोनी के पास बुलाकर उन पर आरोपियों ने तेजाब से हमला कर दिया। इसमें उनकी पीठ का काफी हिस्सा झुलस गया था। तीन माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें अधिकारियों से की। विवेचक बदलने के साथ ही धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई। फिर भी अब तक आरोपियों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। कई बार दबिश दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला। उनका गैर जमानती वारंट निकलवाया जा चुका है। अब कुर्की के लिए कार्रवाई की शुरूआत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें