फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 03 Jan 2019 09:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पीलीभीत। कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़कों पर हादसों का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसे में वाहनों की बेकाबू रफ्तार जानलेवा साबित हो रही है। एक दिन पूर्व असम हाईवे पर सकरिया के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के चालक पिपरिया नवदिया गांव निवासी 23 वर्षीय मान सिंह की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार रात शहर से सटे ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग पर प्राइवेट बस की टक्कर लगने से 55 वर्षीय मजदूर नंद किशोर की जान चली गई। देवहा नदी से सटे इलाके में हुए हादसे के पीछे तेज रफ्तार के साथ ही कोहरे को भी वजह माना जा रहा है। सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी नंद किशोर पुत्र रामप्रसाद मजदूरी करते थे। बुधवार को वह छतरी चौराहा के पास एक जगह मजदूरी करने गए थे। शाम को काम निपटाकर पैदल घर जा रहे थे। ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही प्राइवेट बस ने मजदूर को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। कॉलोनी के कुछ लोगों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल को आननफानन में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां इलाज के दौरान नंद किशोर की मौत हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने निकले नंद किशोर की मौत के बाद चीख पुकार मच गई है। पत्नी लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार अविवाहित बच्चे मिक्की, रोहित, रोशनी और प्रीति हैं। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 ब्लैक स्पॉट हैं जिले में चिह्नित
पीलीभीत। हादसे में मरने वालों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने नए सिरे से दो माह पूर्व ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। इसमें पांच साल में हुए हादसों का आंकलन करने के बाद शहर में टनकपुर हाईवे पर स्थित निरंजनकुंज कॉलोनी मोड़, डिग्री कॉलेज चौराहा, असम चौराहा, बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद तिराहा, माधोटांडा रोड पर सिद्घबाबा स्थल समेत 19 प्वाइंट चिह्नित किए हैं। बीते दो माह की बात करें तो कोई बड़ा हादसा तो यहां पर नहीं हुआ है, लेकिन पुराने हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा के तहत काम कराया जाना है। टीएसआई आलोक मिश्र ने बताया कि दिसंबर माह में लखनऊ में हुई बैठक में ब्लैक स्पॉट पर होने वाले कार्यों का प्रस्ताव अधिकारियों द्वारा रखा गया है। उस पर कार्रवाई जारी है। फिलहाल कोहरे को देखते हुए फॉग लाइट लगाने की अपील भी की गई है। इसके अलावा ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट प्रयोग न करने पर कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें