खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे खेकड़ा नगर के रेलवे रोड पर गुजर रही उच्च क्षमता का विद्युत तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर मार्ग बीच गिर गया। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई और लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई। लोगों ने इधर उधर दौड़कर अपनी जान बचाई। तार टूटने से लोग चपेट में आने से बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होते टल गया। नगर के आक्रोशित लोगों ने एकत्र होकर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम से जर्जर हाल लाइनों को अविलंब बदलवाने की मांग कर चेतावनी दी कि यदि विद्युत निगम ने जर्जर हाल लाइनों को नहीं बदला तो वह विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रवीन धामा, संदीप, निक्की, विनय, नरेश, धीरज, मुस्तकीम, फुरकान, सुधीर धामा आदि रहे।