खेकड़ा (बागपत)। चोर शुक्रवार की रात में क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगी सोलर पैनल की बैट्री चुराकर ले गए। विद्यालय के शिक्षकों ने शनिवार की सुबह जाकर देखा तो सोलर पैनल की बैट्री चोरी हुई मिली। इसके बाद शिक्षकों ने खेकड़ा थाने में विद्यालय से सोलर पैनल की बैट्री चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।