खेकड़ा (बागपत)
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी तैयब मकान की दीवार का निर्माण कर रहा है। सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे तैयब की पड़ोसी से दीवार निर्माण को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक ही पक्ष के तैयब, उसकी पत्नी वसीला एवं खुर्शीदा समेत तीन लोग घायल हो गए मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर घायलों को हमलावरों से बचाया। इसके बाद तीनों घायल खेकड़ा थाने में पहुंचे। घायलों ने पड़ोस के ही छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर तीनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। साथ ही हमलावर भी मौका पाकर भाग गए।