खेकड़ा (बागपत)।
रविवार की रात्रि में सक्रिय चोर गिरोह ने खेकड़ा देहात क्षेत्र में एक हजार मीटर विद्युत तार चोरी किया। चोरों के तार चोरी करने से कई किसानों के नलकूप भी बंद हो गए हैं। जेई देहात आसिफ ने तार चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।