फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतर्राज्जीय तस्कर दबोचे, हरियाणा की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे, हरियाणा की शराब बरामद
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पर तमंचे से फायर करने का भी आरोप
बरेली हाईवे पर शाही चौकी के पास की गई धरपकड़
22 पीबीटीपी 16
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली हाईवे पर भानपुर तिराहा के पास से जहानाबाद पुलिस ने बुधवार रात करीब पौने 11 बजे कार सवार तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि जब आरोपियों को गाड़ी रोकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया। बाद में कुछ दूरी से पीछा कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। बृहस्पतिवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जहानाबाद पुलिस ने चालान कर दिया है।
ऑपरेशन ब्राउन के तहत बुधवार रात सूचना मिली कि दूसरे प्रदेश की शराब लेकर कुछ तस्कर स्कार्पियो कार में सवार होकर बरेली से पीलीभीत की ओर आ रहे हैं। इस पर जहानाबाद एसओ रूम सिंह बघेल, कांस्टेबल अनिल कुमार, विवेक पटेल, पंकज तेवतिया, अरविंद दीक्षित को बरेली हाईवे पर अलर्ट कर दिया गया। रात करीब पौने 11 बजे शाही की तरफ से एक स्कार्पियो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को साइड में लगाने का इशारा किया, लेकिन कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और स्पीड तेज कर भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर भानपुर तिराहा के पास से कार को धर दबोचा। कार सवार मोहल्ला चौधरी सराय (संभल) निवासी सरफराज, मोहल्ला खकरा निवासी चंद्रपाल उर्फ चंदनपाल और शिकारपुर (बुलंदशहर) के पहाड़पुर हवेली निवासी प्रमोद को हिरासत में ले लिया। इनके पास से पुलिस ने दो चाकू , दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए। कार की तलाशी लेने पर उससे हरियाणा की सौ पौवे व 218 बोतल देशी और 180 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा स्कार्पियो में आगे और पीछे अलग-अलग नंबर लिखे मिले। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, शराब तस्करी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पकड़ा गए शराब तस्कर अंतर्राज्यीय है। सरफराज गैंग लीडर है। आरोपी मुरादाबाद, संभल, गाजियाबाद के अलावा अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय थे। वाहन चोरी कर बेचने में भी इनकी संलिप्तता निकली है, जिसकी छानबीन जारी है। धरपकड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें