खंभे से टकराने के बाद ट्रॉली में लगी आग
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसिया खानपुर गांव के निवासी कयूम खां खेती करते है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर आ रहे थे। बीसलपुर-खुदागंज मार्ग पर दौलतपुर हीरा गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें एक तार टूटकर गिर गया, जिससे ट्रॉली में आग लग गई। किसी तरह किसान ने कूदकर खुद को बचाया। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग जमा हो गए और आग पर काबू किया।