खेकड़ा (बागपत)।
थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया नंगला बड़ी तिराहे पर बोरा लिए एक युवक गश्त पुलिस टीम को देखकर देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकडे़ गए युवक के पास से हरियाणा से तस्करी कर लाई दसी शराब के 96 पौव्वा मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम ओंकार निवासी ग्राम नंगला बड़ी बताया।