खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार की रात्रि में करीब नौ बजे तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी इदरीश बाइक पर सवार होकर नगर से अपने घर कॉलोनी में लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में खडे़ तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर उसने बाइक तेज दौड़ा दी। बदमाशों ने लूट का प्रयास करने के काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन बदमाश उसे नहीं पकड़ सके। इसके बाद डरा सहमा वह कॉलोनी में पहुंचा। और परिजनों को उसने बदमाशों के बारे में बताया। साथ ही सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बदमाशों के बारे मे सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे।