युवक से बाइक, मोबाइल और नगदी लुटी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र आत्माराम शर्मा शुक्रवार की रात्रि में करीब दस बजे दिल्ली ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर अपने घर खेकड़ा लौट रहा था। जब वह खेकड़ा डूंडाहैडा मार्ग पर अनाज मंडी के समीप पहुंचा, तभी कार सवार हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचे दिखातक उसे रोका और लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे सटा जान से मारने की धमकी दी। बदमाश प्रदीप से बाइक, मोबाइल एवं छह हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग गए। पीड़ित प्रदीप शर्मा ने घर आने के बाद वारदात की फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने चार हथियार बंद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।