फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की खाल मामले में वन विभाग ने दो पकड़े

Thu, 22 Jan 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में पकड़ी गई बाघ की खाल के मामले में वन विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने का दावा किया है। विभाग ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी है। बाघ का शिकार कहां हुआ इसकी पूछताछ के लिए दिल्ली और लखनऊ की टीम यहां पहुंच रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार को वन विभाग इस मामले का पूरी तरह खुलासा करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने गभिया सहराई निवासी दुलाल सहित दो तस्करों को पकड़ा था, जबकि उसके चार भारतीय शिकारी फरार हो गए थे। इस मामले की जांच में जुटी टाइगर रिजर्व की टीम घटना में शामिल साथियों की खोजबीन में लगी थी। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने सुरागरशी करते हुए दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही जंगल से सटे क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक नेपाल में पकड़े गए दुलाल से बातचीत और पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ में वन विभाग की टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। वन विभाग अब इन लोगों के पिछले साल नहरोसा में मृत मिले दो बाघों और महोफ में मिले बाघ की हड्डियों के मामले में भी शामिल होने का दावा कर रहा है। उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना के बाद हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ को लखनऊ और दिल्ली से वन्यजीव अपराध शाखा की टीम पीलीभीत पहुुंच रही है। संभवत: शुक्रवार को (आज) वनविभाग  इस मामले का खुलासा कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें