फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यवीर की मौत का रहस्य बरकरार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला (पीलीभीत)। मजदूर सत्यवीर की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी रहस्य बनकर रह गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। आंख गायब होने को लेकर भी जानवर के कुतरने की आशंका जाहिर की गई है। इसके अलावा उसके शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। न्यूरिया थाना क्षेत्र के भिंडारा गांव निवासी 38 वर्षीय सत्यवीर पुत्र दूजाराम का शव मंगलवार सुबह अपने मकान में पड़ा मिला था। उसकी एक आंख गायब और कान के पास चोट के निशान थे। पुलिस अधिक नशा करने के दौरान गिरने से मौत होने और बाद में किसी जानवर द्वारा आंख कुतरने की आशंका जाहिर कर रही थी। परिवार वाले भी कोई आरोप नहीं लगा रहे थे। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर न्यूरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को सत्यवीर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। आंख गायब होने को लेकर जानवर द्वारा कुतरने की भी आशंका व्यक्त की है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। जिसके बाद मामले में चल रही हत्या की चर्चाओं पर विराम लगने के साथ ही पुलिस को राहत मिली है। इधर, परिजनों ने शाम को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी ओर से भी कोई तहरीर कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें