फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी के युवकों ने उड़ाए थे सराफ की दुकान से जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सराफा व्यापारी को झांसा देकर दुकान से सवा लाख कीमत के जेवरात समेटने वाले दो आरोपियों में एक का चेहरा बहेड़ी (बरेली) के शातिर अपराधी से मिलान हो गया है। पुलिस का दावा है कि उसी ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद एसपी ने धरपकड़ के लिए टीमें लगाई हैं। चौक बाजार के निवासी सराफा व्यापारी मुकेश उर्फ प्रेमनाथ ने आठ फरवरी को कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी दुकान पर दो व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और सवा लाख कीमत के सोने के जेवरात पैक करा लिए। इसके बाद बातों में फंसा लिया। पहले एक आरोपी बाहर चला गया और फिर दूसरे ग्राहकों में पीड़ित के व्यस्त होते ही दूसरा आरोपी भी बिल चुकता किए बिना जेवर लेकर भाग गए। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि एक युवक का चेहरा मिलान कराया गया तो बहेड़ी (बरेली) के एक शातिर अपराधी से मैच हुआ है। वह पहले भी जेवरात उड़ाने की कई घटनाएं कर चुका है। उसकी धरपकड़ को लेकर टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें