बीसलपुर। दियोरिया पुलिस ने चार दिन पूर्व गन्ना सेंटर से चोरी ट्रॉली शुक्रवार तड़के बरामद कर ली। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
कस्बा दियोरिया निवासी रामू सिंह पांच फरवरी को कस्बे के बाहर स्थित सेंटर पर गन्ना तुलवाने गए थे। तौल न होने पर उन्होंने गन्ना लदी ट्रॉली सेंटर पर ही खड़ी कर दी थी। अगले दिन जब वह सेंटर पर पहुंचे तो मय गन्ना के ट्रॉली थी। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के ट्रॉली गांव रंभोजा के पास से उस वक्त बरामद करा ली जब गिदयोरिया निवासी कल्लू उसे बेचने पीलीभीत ले जा रहा था। कल्लू ने पुलिस को बताया कि ट्राली में लदा गन्ना उसने उसी दिन बेच दिया था। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।