फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बनी जालसाज की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में 12 साल से फरार चल रहे जालसाज की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा करने के बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ, न ही पुलिस के हत्थे चढ़ सका। ऐसे में अब न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर उसके खिलाफ ठेका चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी की ओर से 174-ए के तहत एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में दर्ज धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में आवास विकास कॉलोनी निवासी बलवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह आरोपी है। वह अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। 20 सितंबर 2018 को न्यायालय से कुर्की उद्घोषणा नोटिस प्राप्त कर आरोपी के घर पर चस्पा कराया गया था। इसके बावजूद अभी तक वह हाजिर नहीं हुआ है। इसी के चलते कार्रवाई की गई है। आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की की तैयारी की जा रही है। इनाम घोषित कराने के लिए भी विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें