फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की दस बीघा गन्ना फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी किसान संदीप शाह ने नगर के जंगल में बड़ागांव मार्ग स्थित खेतों में गन्ने की फसल बो रखी है। किसान संदीप शाह के गन्ने के खेत के ऊपर से जर्जर हाल बिजली लाइन गुजरी हुई है। मंगलवार शाम तेज स्पार्किंग के साथ लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। फसल में लगी आग को देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। किसानों ने घंटों प्रयास कर आग को किसी तरह बुझाया, लेकिन तब तक किसान की दो लाख रुपये कीमत की दस बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग से जली फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें