खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी अभिषेक पुत्र संजय शुक्रवार की देर शाम अपने घर में बैठा था। तभी पड़ोस का ही एक युवक अभिषेक के घर पहुंचा और उसे किसी बहाने से बुलाकर अपने साथ दूर जंगल में ले गया। वहा पड़ोसी युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवक अभिषेक को धारदार हथियार से हमला किया। इससे युवक के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई। घायल किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायल को लेकर परिजन खेकड़ा थाने पहुंचे और पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो