खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को खेकड़ा थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम आशीष कुमार एवं थाना प्रभारी एसपी सिंह मौजूद रहे। समाधान दिवस में विद्युत विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र आया। एसडीएम ने विद्युत निगम को समाधान के लिए दिया। साथ ही एसडीएम ने गत दिनों थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। ब्यूरो