फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने प्रेमिका संग मिलकर की थी वृद्धा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
14 पीबीटीपी 5
विज्ञापन


प्रेमिका संग मिलकर बेटे ने की थी मां की हत्या
आत्महत्या दिखाने को शव लटका दिया था फंदे पर
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा (पीलीभीत)। वृद्धा उमा जायसवाल की हत्या उसके ही बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। जांच में खुलासा होने के बाद बिलसंडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बिलसंडा कस्बा निवासी 55 वर्षीय उमा जायसवाल पत्नी स्वर्गीय अमरीश जायसवाल का शव 12 मई को अपने मकान में साड़ी से बने फंदे पर जाल के सहारे लटका मिला था। परिवारवाले आत्महत्या करने की बात कहते रहे। इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामला आत्महत्या न होकर हत्या का निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद भी परिवार की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। इस पर पुलिस को शक गहरा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच में हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि वृद्धा का बेटा राहुल जायसवाल और उसकी प्रेमिका (कथित पत्नी) सिवान (बिहार) के थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव पोखरा निवासी प्रियंका पांडे निकली। थानाध्यक्ष बिलसंडा चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपी राहुल अपनी प्रेमिका प्रियंका से शादी करना चाहता था। वह उसको अपने साथ रखता था। शादी के लिए उसकी मां रजामंदी नहीं दे रहीं थी, जिसको लेकर दोनों ने मिलकर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें