फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग करते समय करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करते समय करंट से किसान की मौत
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से कई उपभोक्ताओं के बिजली चालित उपकरण फूंके
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
मोबाइल चार्जिंग के लिए प्लग लगाते समय करंट लगने से गांव मुरादपुर निवासी किसान 24 वर्षीय उत्तम सिंह की मौत हो गई। बिजली के हाईवोल्टेज से गांव के कई उपभोक्ताओं के टीवी, पंखे फुंक गए। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब बारह बजे गांव मुरादपुर में हुई। गांव निवासी लल्ला सिंह ने बताया कि उनका 24 वर्षीय भतीजा उत्तम सिंह मोबाइल चार्जिंग को बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान हाई वोल्टेज आने से उत्तम सिंह को करंट लग गया और वह अचेत हो गए। आननफानन में उत्तम सिंह को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज से पहले उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लल्ला सिंह ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उत्तम सिंह का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। लल्ला सिंह ने बताया कि एलटी तारों की लाइन पर 11 हजार केवीए बिजली की लाइन का तार टूट गिर गया। इससे हादसा हुआ है। हाई वोल्टेज आने से गांव के कई लोगों के बिजली चालित उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें