खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से छात्रा को बहला फुसला भगा कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले एक छात्रा को गांव का ही एक युवक बहल फुसला भगा कर ले गया । छात्रा के पिता ने खेकड़ा थाने में युवक के खिलाफ छात्रा को बहला फुसला भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर युवक को जेल भेजा। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि छात्रा बालिग है अथवा नाबालिग। इसके लिए पुलिस छात्रा जिस विद्यालय में पढ़ती है। वहां से आयु प्रमाण पत्र जुटाने में लगी है।