फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाते शाहजहांपुर का शातिर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। चुनाव नजदीक आते ही अवैध असलहा बनाने वालों की धरपकड़ तेज हो गई है। बिलसंडा पुलिस अवैध असलाह बनाने के आरोप में शाहजहांपुर के एक युवक को दबोच लिया। इसके पास अवैध असलाह और उपकरण बरामद हुए। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें अकबराबाद के जंगल में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर दरोगा आशुतोष रघुवंशी ने टीम के साथ दबिश देकर एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़ा जाने वाला निगोही (शाहजहांपुर) के जिंदपुरा गांव निवासी चंद्रसेन पुत्र कोमल प्रसाद है। उसका साथी बिलसंडा थाना क्षेत्र के पहाड़गंज निवासी नन्हें लागुरिया पुत्र बन्ने भाग गया। पुलिस को मौके पर एक देशी रायफल, एक बंदूक, सात तमंचे, अधबने तमंचे और असलाह बनाने के उपकरण मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को आरोपी चंद्रसेन को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चंद्रसेन पिछले करीब एक दशक से अवैध असलहा बनाने का काम करता है। वह पहले भी कई बार इसमें जेल जा चुका है। वह तमंचा तीन हजार रुपये, रायफल दस हजार और बंदूक पांच हजार रुपये में बेचता था। वह एक जगह पर अधिक दिनों तक नहीं ठहरता है। उसके बने असलाह पीलीभीत के अलावा बरेली और शाहजहांपुर में सप्लाई किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें