फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो दो साल पुरानी कहासुनी की रंजिश में बच्ची को मारी थी कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को कैंची मारकर घायल करने के आरोपी के खिलाफ मां की ओर से दी गई तहरीर पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना के पीछे कोई ठोस वजह तो नहीं बताई, लेकिन दो साल पहले बच्ची के पिता से हुए विवाद को लेकर हमला करना कबूल किया। जिसके बाद न्यूरिया पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी निवासी विनय मजूमदार की पांच साल की बेटी सोनाक्षी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच नशे की हालत में पहुंचे कॉलोनी के ही 35 वर्षीय विदयुत मजूमदार ने उसको कैंची मारकर घायल कर दिया था। शोर पर कॉलोनीवासियों ने आरोपी को पकड़कर न्यूरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इंस्पेक्टर न्यूरिया नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसकी मां वसंती मजूमदार की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल पहले बच्ची के पिता ने मामूली कहासुनी के बाद उसकी फटकार लगा दी थी। सोमवार शाम को जब वह नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचा तो बच्ची को देख उसको वही दृश्य याद आ गया। जिसके बाद उसने पास रखी कैंची से वार कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले आरोपी द्वारा परिवार की एक महिला पर भी हमला करने की बात सामने आई है, हालांकि उसमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई थी। आरोपी नशे का आदी है। कॉलोनी लोगों से पता चला है कि वह आए दिन कोई न कोई ड्रामा करता रहता है। उसके पास से कैंची भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें