फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी समेत पांच पर आत्महत्या को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहरीला पदार्थ खाकर युवक के खुदकुशी करने के मामले में 11 माह बाद ससुराल वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोर्ट के आदेश पर मृतक के पिता की ओर से सुनगढ़ी पुलिस ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गौटिया गांव निवासी देवकी नंदन पुत्र लल्लूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे नीरज की शादी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी ऊषा देवी से हुई थी। फरवरी 2018 में ऊषा देवी मायके आई हुई थी। 26 फरवरी को बेटा नीरज अपने फुफेरे भाई छत्रपाल के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने विदा कराने से इंकार कर दिया। बेटे के साथ मारपीट भी की गई। इससे आहत होकर नीरज ने शाम को घर लौटते वक्त जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान दूसरे दिन 27 फरवरी 2018 को बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इसकी उसी समय पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बरहा गांव निवासी पत्नी ऊषा देवी, ओमप्रकाश, सतेंद्र, अशोक, कमला देवी के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें