खाते से उड़ाए 30 हजार
बीसलपुर। गांव चौसरा निवासी निरंजनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। बृहस्पतिवार सुबह एक अंजान व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहते हुए खाते से जुड़ी जानकारी जुटा ली। इसके बाद खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मेसेज मिलने पर रुपये निकाले जाने का पता लगा। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह को मामले की जांच दी गई है।